तिर्वा(कन्नौज)। बस में आग लगने के बाद जाम के दौरान अनियंत्रित बोलेरो खड़े ट्रक में टकरा गई। इससे कार सवार सात लोग घायल हो गए। सभी को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार सुबह गुरसहायगंज कोतवाली के भीखमपुर गांव निवासी सरिता पत्नी रामलखन परिवार समेत बोलेरो कार से मैनपुरी के बेवर स्थित हिमाऊपुर गांव में तेहरवीं संस्कार में शामिल होने गई थीं। लौटते समय रात हो गई। छिबरामऊ थाना क्षेत्र के घिलोई गांव के पास बस व ट्रक में टक्कर से दोनों में आग लग गई। आग लगने के कारण जाम लग गया था। कोहरा होने से तेज गति से चल रही बोलेरो जाम में खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। टक्कर होते ही बोलेरो सवारों में चीख पुकार मच गई।
हादसे में सरिता समेत सरोज पत्नी रामजीत, आरती पुत्री रामजीत, रामू पुत्र सीताराम, रामजीत पुत्र राम लड़ैते, शीशराम पुत्र रामलड़ैते, मोहम्मदाबाद थाना के अलावलपुर गांव निवासी रूबी पत्नी अतुल घायल हो गए। ग्रामीणों ने सभी घायलों को कार से निकाला। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।