मानीमऊ (कन्नौज)। महादेवी घाट के निकट गंगा नदी में गुरुवार को 70 वर्षीय वृद्ध का शव मिला। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला और शिनाख्त का प्रयास किया पर नहीं हो सकी। इसके बादा शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।
सावन मास के चलते महादेवी घाट पर कांवड़ियों की भीड़ उमड़ रही है। दोपहर महादेवी घाट के निकट एक वृद्ध का शव गंगा नदी में ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने गोताखाेरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। वृद्ध की उम्र की 70 वर्ष लग रही थी। वृद्ध ने सफेद रंग का पैजामा और बनियान पहन रखी है। चौकी प्रभारी महेश वर्मा ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया पर शिनाख्त नहीं हो सकी। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वृद्ध की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।