फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: कन्नौज में युवक और युवती के शव बाग में फंदे से लटके मिले, सुसाइड नोट मिला, हत्या की आशंका

Wed, 15 Mar 2023 10:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज

सार

कन्नौज के एक बाग में युवक और युवती के शव एक पेड़ पर फंदे से लटके मिले हैं। युवक और युवती के शव लटके मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज के कोतवाली गुरसहायगंज इलाके के गांव सौंसरापुर के पास एक बाग में युवक और युवती के शव फंदे से लटके मिले हैं। दोनों की हत्या कर शव टांगे जाने की आशंका है। बुधवार को सुबह ग्रामीण जब खेतों की ओर काम से निकले तो युवक युवती के शव टंगे हुए देखे। युवक लाल शर्ट और नीला जीन्स का पैंट पहने है, जबकि युवती आसमानी और नीला डिजाइन वाला सलवार शूट पहने है। 
विज्ञापन


बाग में स्थित दो पेड़ों पर अलग-अलग शव फंदे से लटके होने की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस को भी सूचना दी गई है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शवों को उतारा। पोस्टमार्टम के लिए प्रक्रिया चल रही है। कोतवाल गुरसहायगंज जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लड़की का नाम मुस्कान और लड़के का नाम जकी लिखा है। हालांकि पते की पुष्टि अभी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें