गुगरापुर, कन्नौज। बोर्ड परीक्षा आते ही छात्रों पर तनाव का असर साफ दिखने लगा है। इसी को देखते हुए शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार ने विद्यार्थियों की मानसिक और भावनात्मक सहायता के लिए मित्र मनोदर्पण एप लॉन्च किया है। यह एप हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को तनाव, डर और पढ़ाई के दबाव से राहत देने में मदद करेगा।
एप के जरिए छात्र घर बैठे प्रशिक्षित काउंसलर से परामर्श ले सकते हैं। इसमें मोटिवेशनल वीडियो, लेख, तनाव प्रबंधन तकनीक, आत्ममूल्यांकन और माइंडफुलनेस जैसे कई उपयोगी फीचर हैं। सबसे खास बात यह है कि एप मुफ्त है और 24 घंटे उपलब्ध है। ऐसे छात्र जो दूरदराज़ इलाकों में रहते हैं और काउंसलिंग सुविधाओं से वंचित हैं, उनके लिए यह ऐप किसी साथी से कम नहीं। ‘मित्र मनोदर्पण’ गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, जहां से छात्र इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। डीआईओएस पप्पू सरोज का कहना है कि परीक्षा का तनाव अब समस्या नहीं रहेगा। यह एप छात्रों को मानसिक रूप से मज़बूत बनाएगा। सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वह छात्रों को इस एप की जानकारी जरूर दें।
यह होता है मित्र मनोदर्पण एप
यह एक काउंसलिंग व मेंटल हेल्थ सपोर्ट देने वाला डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसे मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा छात्रों की भावनात्मक ज़रुरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। इस ऐप की मदद से छात्र परीक्षा से जुड़ी चिंता, असफलता का डर, एकाग्रता की कमी और पढ़ाई का प्रेशर जैसी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं।
मनोदर्पण एप की विशेषताएं
- मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी: एप पर मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और संसाधन उपलब्ध हैं।
- चैटबॉट और काउंसलिंग: एप पर चैटबॉट और काउंसलिंग सेवाएं उपलब्ध हैं जो छात्रों को उनके मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान करने में मदद करती हैं।
- स्वास्थ्य ट्रैकिंग: एप पर छात्रों को अपने मानसिक स्वास्थ्य को ट्रैक करने और अपने प्रगति को देखने का अवसर मिलता है।
एप के लाभ:
- मानसिक स्वास्थ्य में सुधार: एप छात्रों को उनके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।
- तनाव और चिंता से मुक्ति: एप छात्रों को तनाव और चिंता से मुक्ति पाने में मदद करता है।
- आत्मविश्वास में वृद्धि: एप छात्रों को अपने आत्मविश्वास में वृद्धि करने में मदद करता है।