फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो को मजबूत करने पर दिया बल

Sat, 13 Feb 2016 12:00 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
आरकेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में भाजयुमो की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। साथ ही मथुरा में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन


भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जिला प्रभारी विकास दुबे ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि मथुरा में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और गुंडागर्दी के चलते प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया और बोले कि आने वाला समय निश्चित ही भाजपा का है। कहा कि भाजपा सरकार ने आम जनमानस भय मुक्त होकर चैन की सांस लेता है। भाजयुमो के जिला महामंत्री गौरव द्विवेदी ने मथुरा में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से पंजीकरण फार्म भरवाए।
विज्ञापन


बैठक के दौरान डेढ़ सैकड़ा से भी अधिक कार्यकर्ताओं ने मथुरा जाने के लिए अपने आवेदन पत्र पूर्ण किए। बैठक में अनुराग दुबे, अकबरपुर मंडल उपाध्यक्ष अरुण दुबे, समधन के पंकज शर्मा, नवीन पटेल, अंशुल दुबे, पकंज कठेरिया, दीपक पालीवाल, देवेंद्र सैनी और राजा चौरसिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें