फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने बांटा मेडिसिन किट

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सांसद सुब्रत पाठक ने रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में कोविड की तीसरी लहर को संभावना को देखते हुए अफसरों के साथ बैठक की। साथ ही बच्चों के लिए ग्राम प्रधानों, आशा बहू व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मेडिसिन किट वितरित किया।
विज्ञापन

सांसद ने नवजात से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए ग्राम प्रधानों, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मेडिसिन किट दिया। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में जनपद का स्वास्थ्य विभाग अच्छा कार्य कर रहा है। कोरोना को रोकने के लिए इसी तरह की निरंतरता बनी रहनी चाहिए।
जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने निगरानी समितियों से कहा कि लक्षण युक्त मरीजों की जल्द से जल्द पहचान कर उनको मेडिसिन किट उपलब्ध कराएं। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आर एन सिंह भी रहे।
विज्ञापन

कन्नौज। भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने रविवार को मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह लोग लोकतंत्र की हत्या की बात करते हैं तो सिवाय हंसी के और कुछ आता नहीं है। अखिलेश यादव के समय क्या होता रहा है, यह प्रदेश नहीं जानता है क्या।
भाजपा सांसद ने जनसंख्या नियंत्रण मसौदे पर कहा कि जो लोग प्यार से मानेंगे उन्हें प्यार से समझाया जाएगा और जो लोग प्यार से नहीं मानेंगे उनके लिए प्रशासन और शासन बैठा है। जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर संसद में भी एक जोरदार बहस होने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारे साथी सांसद एक प्राइवेट बिल भी इस पर लेकर आ रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें