सौरिख। शंकरपुर स्थित शाक्य मुनि बुद्ध बिहार में राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ का शिलान्यास किया। कहा, भाजपा सरकार ने केशवप्रसाद मौर्य को उप मुख्यमंत्री, स्वामी प्रसाद मौर्य को कैबिनेट मंत्री तथा स्वयं उन्हें राज्यसभा सांसद बनाकर शाक्य समाज का मान सम्मान बढ़ाया है।
ग्राम शंकरपुर स्थित शाक्य मुनि बुद्ध बिहार में पदाधिकारी जगजीत शाक्य, कुलदीप शाक्य तथा मान सिंह शाक्य ने राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ व शिलान्यास व सामाजिक समारोह का आयोजन किया। रविवार को राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत ने अशोक स्तंभ का शिलान्यास किया।
राज्यसभा सांसद ने अपील की पंचायत चुनाव में ग्राम सभा से समाज का एक ही प्रत्याशी चुनाव लड़े। तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत ने कहा भाजपा पार्टी नहीं विचारधारा है। पूर्व सभासद किशन शाक्य ने शाक्य मुनि बुद्ध बिहार में एक कमरा बनवाए जाने की मांग की। इस पर राज्य सभा सांसद ने उन्हें आश्वासन दिया।
इससे पहले शाक्य समाज के कुलदीप शाक्य, जगजीत शाक्य, दुष्यंत शाक्य, अभिषेक शाक्य सनी शाक्य ने 51 किलो की माला, भाजपा कार्यकर्ता कुलदीप व संदीप शाक्य ने चांदी का मुकुट पहनाकर और बौद्ध स्मृति चिह्न भेंटकर राज्यसभा सांसद का स्वागत किया। नगर पंचायत प्रतिनिधि ओमी चतुर्वेदी, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध भंते शीलवंत, लोक निर्माण विभाग के अधिक्षण अभियंता जेई मौर्य, शैलेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख बलराम राजपूत, गिरीश चंद्र वर्मा को भी प्रतीक चिह्न दिए गए।
कार्यक्रम में दुष्यंत शाह, सौरभ सम्राट, ज्ञान सिंह, विवेक शाक्य, अनूप शाक्य, मनीषा, भूपेंद्र शाक्य सहित भाजपा नेता राघव दुबे, राजन सैनी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद सौरिख में दुबे मोटर्स एजेंसी पर भी राज्यसभा सांसद गीता शाक्य का काफिला रोककर भाजपा नेता राघव दुबे, अशोक राठौर, पंकज राजपूत, कमलेश आशीष ने माल्यार्पण कर तथा शाल उढ़ाकर स्वागत किया। यहां सांसद ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनीं और निराकरण का आश्वासन दिया।