फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड बैंक में डोनर के लिए लगाई जाए बायोमीट्रिक मशीन

विज्ञापन
मेडिकल कालेज में ब्लड बैंक का निरीक्षण करते ड्रग इंस्पेक्टर अशोक कुमार। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। मेडिकल कालेज के ब्लड बैंक की हकीकत ड्रग इंस्पेक्टर ने जांची। इस दौरान खामियों को दूर करने की हिदायत दी गई। बायोमीट्रिक मशीन लगाने के लिए भी कहा गया।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में ब्लड बैंक का ड्रग निरीक्षक अशोक कुमार ने निरीक्षण किया। रजिस्ट्रेशन फार्म हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषा में नहीं मिला। उन्होंने दोनों भाषा के रजिस्ट्रेशन फार्म मंगवाने के लिए कहा। ब्लड बैंक के चिकित्सक से कहा कि डोनर की पहले जांच करें, इसके बाद रक्त निकालें।
ड्रग निरीक्षक ने बताया कि कई बार कुछ प्रोफेशनल डोनर किसी मजबूरी के चलते तीन माह से पहले रक्तदान कर देते हैं। इस तरह के डोनर की जांच करने के लिए ब्लड बैंक में बायोमीट्रिक मशीन लगाई जाए। इसमें डोनर के अंगूठा लगाते ही उसकी सारी डिटेल आ जाएगी। इससे यह पता चल जाएगा कि डोनर कब-कब रक्तदान कर चुका है। इस तरह के डोनर की गंभीरता से जांच की जाए। उन्होंने कहा कि ब्लड बैंक में एक चिकित्सक की तैनाती और की जाए। एक डॉक्टर 24 घंटे लगातार ड्यूटी नहीं कर सकता है। ब्लड बैंक की वैद्यता 2023 तक मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें