फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहानेबाजी छोड़कर समय पर पूरा कराएं मंडी का निर्माण

विज्ञापन
ठठिया में नवीन मंडी का निरीक्षण करते जिलाधिकारी रवींद्र कुमार व अन्य। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने शुक्रवार को निर्माणाधीन विशिष्ट आलू मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्ता व मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर लिखापढ़ी कर समय से काम पूरा कराएं। इससे कि जिले के लोगों को मंडी का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने चालीस दुकानों के पूर्ण होने पर शटर लगवाने के निर्देश दिए। सुपरवाइजर अमित प्रताप सिंह से मंडी के निर्माण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि धनराशि न मिलने से काम रुका है। इस पर जिलाधिकारी ने उप निदेशक मंडी से मोबाइल पर वार्ता कर धनराशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सुपरवाइजर ने बताया कि दो शीतगृहों का निर्माण कार्य होना है। लगभग 22 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। उप निदेशक मंडी ने बताया कि कार्यदायी संस्था का कार्य संतोषजनक न होने से निर्माण कार्य अवरुद्ध है।
जिलाधिकारी ने आवश्यक कार्रवाई कर निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मंडी निर्माण में धनराशि/बजट की समस्या न बताई जाए। बजट के लिए शासन स्तर पर लिखापढ़ी करें। जांच के दौरान कमी या शिकायत पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के समय कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें