फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल जमा न करने पर कटेगा कनेक्शन, वसूली के लिए संविदा कर्मियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। उपखंड के करीब 42,983 उपभोक्ताओं ने कनेक्शन के बाद से बिल जमा नहीं किया है। अब इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटकर वसूली की जाएगी। वसूली के लिए संविदा कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता रवींद्र सिंह ने बताया कि कनेक्शन धारकों से वसूली के लिए अभियान चल रहा है। लाइन स्टॉफ को पांच-पांच बिजली बिल जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही करने वाले स्टॉफ के खिलाफ स्थानांतरण की कार्रवाई की जाएगी। कनेक्शन लेकर अभी तक बिल जमा न करने वालों में गुरसहायगंज के 7760, सौरिख के 11795, तालग्राम के 10577, सिकंदरपुर के 8128 व छिबरामऊ के 4823 उपभोक्ता हैं। बताया कि कोविड-19 समाधान योजना 28 फरवरी को समाप्त हो रही है। जिन उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया, वह बकाया बिल जमा कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।
बिना मीटर बिजली का उपभोग करने वालों पर भी कार्रवाई
अब बिना मीटर बिजली जला रहे लोगों पर कार्रवाई तेज होगी। एसडीओ राहुल सिंह ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। मीटर न लगवाने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें