फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ट्रक ओवरटेक के प्रयास में फिसली बाइक, मां-बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। ओवरटेक के प्रयास में बुधवार को तेज रफ्तार बाइक फिसल गई। हादसे में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से भेजकर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर वृद्ध महिला को रेफर कर दिया।
विज्ञापन



छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी रोहित (40) मां पूजा देवी के साथ बाइक से भांजे के अंतिम संस्कार में इटावा के उसराहार गए थे। दोपहर में बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में सकरावा क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर के सामने पहुंचने पर रोहित ने ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी बीच संतुलन बिगड़ने से बाइक सड़क पर फिसल गई।
हादसे में दोनों मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टर ने पूजा देवी की हालत गंभीर देख उन्हें राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। वहीं, मामूली रूप से घायल रोहित को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें