फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बाइक सवार लुटेरों ने सेल्समैन के डंडा मार 1.30 लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़ (कन्नौज)। शराब की दुकान बंद कर मंगलवार की देर रात घर जा रहे सेल्समैन को लुटेरों ने सिर पर डंडा मारकर लूट लिया और बिक्री के 1.30 लाख रुपये लेकर भाग गए। घायल सेल्समैन को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। एसपी समेत सभी सभी पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और लुटेरों की धरपकड़ के लिए एसओजी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस का दावा है कि वारदात में शामिल सभी लुटेरों को ट्रेस कर लिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रामपुर मझिला में देसी शराब का ठेका है। इसमें ठठिया थाना क्षेत्र के गांव जैदपुर निवासी अमरनाथ सेल्समैन है। रात 11 बजे अमरनाथ दुकान बंद कर बाइक से गांव जा रहा था। उसके साथ में 12 साल का बेटा भी था। उसने दो दिन की बिक्री के 1.30 लाख रुपये बैग में रखकर कंधे पर टांग लिया था। दुकान से महज एक किलोमीटर आगे इंदरगढ़ रोड पर सुनसान जगह पर बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने पीछे से अमरनाथ के सिर में डंडा मार दिया। वह बाइक समेत गिर पड़ा और लुटेरे रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गए।
सिर में चोट लगने से अमरनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। सीओ तिर्वा डॉ. प्रियंका वाजपेयी, थानाध्यक्ष पारुल चौधरी मौके पर पहुंचीं और घायल सेल्समैन को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बुधवार सुबह एसपी विनोद कुमार व एसओजी प्रभारी कमल भाटी घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसके बाद सेल्समैन अमरनाथ से पूछताछ की तो उसने बताया कि जिस समय वह दुकान बंद कर रहा था, उस समय मझिला गांव का युवक थाेड़ी दूरी पर मोबाइल लेकर खड़ा था। उसे आशंका है कि उसी युवक ने लुटेरों को लोकेशन दी है। पुलिस ने उस युवक को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष पारुल चौधरी ने बताया कि सेल्समैन की तहरीर पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसपी विनोद कुमार का कहना है कि लुटेरों की तलाश में तीन टीमों को लगाया गया है और उनको ट्रेस भी कर लिया गया है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लूट की रकम भी बरामद की जाएगी। पुलिस कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

कई दिन से पीछा कर रहे थे लुटेरे
घायल सेल्समैन अमरनाथ ने पुलिस को बताया कि वह प्रतिदिन दुकान पर बाइक से आता-जाता है। दिन भर की बिक्री के रुपये भी साथ ले जाता है। सोमवार को वह रुपये दुकान में ही गोलक में रखकर चला गया था। मंगलवार को दो दिन की बिक्री के 1.30 रुपये लेकर जा रहा था। पिछले कई दिन से बाइक सवार युवक उसका पीछा करते थे, मगर उसने कोई गौर नहीं किया। मंगलवार को बेटे की तबीयत खराब थी तो वह उसे इंदरगढ़ में दवा दिलाने लाया था। वहां से वह दुकान पर आ गया। रात को बेटे को लेकर घर जा रहा था, तभी लुटेरों ने वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें