फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जानवर से टकराने से बाइक सवार पत्नी की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। जानवर से टकराने से बाइक सवार पत्नी की मौत हो गई जबकि पति घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन



गुरसहायगंज कोतवाली के गांव लाड़पुर निवासी राम निवास कश्यप खेती करते है। वह शुक्रवार को पत्नी रामदेवी(55) के साथ सौरिख थाना क्षेत्र के गांव नादेमऊ छतनेपुर में तेहरवीं कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से वापस आ रहे थे। तालग्राम बिरौली मार्ग पर अचानक निकले जानवर से बाइक टकरा गई। दंपती बाइक से गिरकर घायल हो गए। रामदेवी के सिर में गंभीर चोट आई।
राहगीरों की सूचना पर रामदेवी को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने रामदेवी को मृत घोषित कर दिया। रामनिवास का प्राथमिक उपचार किया गया। सूचना पर पुत्र संजय, विकास, पुत्री सोनम, पूनम सहित परिवार के अन्य लोग सीएचसी पहुंचे। थाना पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें