फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार कोल्ड मालिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-मैनपुरी के ध्यानार्थ-
विज्ञापन

फोटाे :26: संजीव यादव का फाइल फोटो।
फोटो:27: अस्पताल में रोते बिलखते परिजन। संवाद
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार कोल्ड मालिक की मौत

- कस्बा विशुनगढ़ के पास हुआ हादसा, परिजनों में मची चीख पुकार


संवाद न्यूज एजेंसी

छिबरामऊ (कन्नौज)। कोल्ड स्टोरेज मालिक की बाइक में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल कोल्ड स्वामी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को एंबुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से अस्पताल पहुंचे परिजनों में चीख पुकार मच गई। उधर भीड़ ने ट्रैक्टर को पकड़कर उनके कोल्ड स्टोरेज में खड़ा करवा दिया।
विज्ञापन


मैनपुरी जनपद के किशनी थाना के ग्राम चतुरीपुर निवासी संजीव यादव (55) वर्तमान में छिबरामऊ के ग्राम रामपुर बैजू में रह रहे थे। कृषि उत्पादन मंडी समिति में आढ़त किए थे। असालताबाद गांव के नगला हीरा में उनका रामनाथ सिंह कोल्ड स्टोरेज है। शुक्रवार की शाम करीब छह बजे कोल्ड में आलू भंडारण देखकर घर लौट रहे थे। विशुनगढ़ में सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें पहचान कर हादसे की जानकारी परिजनों को देने के साथ ही एंबुलेंस बुलाकर सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया। यहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बीच मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। संजीव की मौत से पत्नी रानी देवी, पुत्र अंकित उर्फ लाल व अंकुर उर्फ नीतू समेत अन्य परिजनों को रो रोकर बुरा हाल था। इनमें अंकित वकील है। हादसे की जानकारी होने से कृषि उत्पादन मंडी समिति के व्यापारी व कई वकील अस्पताल पहुंच गए। विशुनगढ़ थानाध्यक्ष भागमल सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें