फोटो:04: सीएचसी पर एक बेड पर घायल बुआ-भतीजा। स्रोत : जागरूक पाठक
तालग्राम (कन्नौज)। तेराजाकेट मार्ग पर थाना गेट के समीप सोमवार को कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विशम्भरपुर मंदिर जा रहे बुआ-भतीजा घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी भेजा जहां से एक घायल को रेफर किया गया है। वहीं चालक कार समेत मौके से भाग गया।
जिला कानपुर नगर के थाना ककवन अंतर्गत कसगवां गांव निवासी दिलीप कुमार (25) अपने फूफा रामप्रकाश के घर भोजापुर गांव आए थे। सोमवार सुबह करीब 10 बजे बुआ उमादेवी (50) के साथ विशम्भरपुर मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। तेराजाकेट मार्ग पर थाने के पास पहुंचते ही सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बुआ भतीजा घायल हो गए।
उमा देवी को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर किया गया है। बाइक चला रहे दिलीप हेलमेट लगाए थे जिससे उनके सिर में चोटें नहीं आईं। थाना प्रभारी विनय कुमार शर्मा का कहना है कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।