तिर्वा। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे बिहार के प्रवासी श्रमिक मनीष यादव (24) पुत्र टिकट सिंह की मौत हो गई। उसका साथी गणेश (22) पुत्र जगदेव यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से दूसरी बाइक से आ रहे दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। ये सभी हरियाणा से घर जा रहे थे।
बिहार के मधुबनी थाना के गांव बैरल निवासी संतोष कुमार (24) पुत्र सहदेव और कपिल (23) पुत्र प्रसाद सिंह यादव ने बताया कि वे सभी हरियाणा के गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में एक साथ नौकरी करते हैं। लॉकडाउन के चलते शनिवार शाम चारों दोस्त दो बाइकों से बिहार के लिए निकले थे। रविवार सुबह करीब आठ बजे ठठिया थाना के गांव बांसुइयां के पास हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि हम पीछ थे। हादसे की जानकारी 112 डायल कर पुलिस को दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने गणेश को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया। गणेश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।