फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: फर्रुखाबाद जाने से रोके गए बड़े वाहन, जीटी रोड पर लगी ट्रकों की कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। माघी पूर्णिमा के चलते फर्रुखाबाद की तरफ जाने से बड़े वाहनों को रोक दिया गया। फर्रुखाबाद जाने वाले ट्रकों को जीटी रोड के किनारे खड़ा करा दिया गया। इस कारण ट्रकों की लंबी लाइन लग गई। छोटे वाहनों की भीड़ के चलते फर्रुखाबाद रोड पर भी वाहन रेंगते हुए नजर आए। जिससे फर्रुखाबाद गंगा स्नान के लिए जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


माघी पूर्णिमा पर स्नान के लिए नगर क्षेत्र से हजारों श्रद्धालु फर्रुखाबाद में गंगा में आस्था की डुबकी लगाने जाते हैं। फर्रुखाबाद में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते प्रशासन की ओर से फर्रुखाबाद रोड पर भारी वाहनों के जाने पर रोक लगा दी गई। सुबह से ही फर्रुखाबाद चौराहे पर भारी संख्या में पुलिस की ड्यूटी यातायात को बहाल रखने के लिए लगाई गई थी। जैसे ही फर्रुखाबाद चौराहे से भारी वाहन आगे बढ़े, उनको वहां पर मौजूद पुलिस ने रोक कर जीटी रोड के किनारे खड़ा करा दिया। दोपहर तक जीटी रोड के दोनों तरफ ट्रकों की कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने के कारण फर्रुखाबाद रोड पर भी दिन भर जाम के हालात रहे और छोटे वाहन भी रेंगते हुए नजर आ रहे थे। वहीं बसों से गंगास्नान करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को जाम के कारण समस्याओं से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें