फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भितरघात करने वाले होंगे पार्टी से बाहर

Sun, 12 Mar 2017 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भितरघात कर सपा उम्मीदवारों के खिलाफ प्रचार करने वाले लोगों को जल्द ही पार्टी से बाहर निकाला जाएगा। कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें निराश होने की कोई जरूरत नहीं है। जनता के साथ दुख दर्द में निरंतर शामिल रहकर संघर्ष करते रहे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष रविवार की दोपहर अपने परिवार के साथ कार से सैफई से लखनऊ जाते समय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फगुहा गांव के निकट रुका। कार में बैठे-बैठे ही उन्होंने पत्रकारों से भी वार्ता की। सपा के कुछ पदाधिकारियों ने बताया कि भितरघातियों की वजह से तिर्वा व छिबरामऊ की सीट हार गए हैं। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों से भितरघातियों के नाम पूछे। इस पर सभी कार्यकर्ता चुप्पी साध गए।

बाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे लोगों के नाम उनको लिखकर भेजें। इससे पहले अपना काफिला एक्सप्रेस वे पर कुछ देर के लिए ठठिया कस्बे के सामने मोड़ पर रोका। यहां एक्सप्रेस वे के निकट खेतों में काम कर रहे किसानों को इशारे से बुलाकर वार्ता की। अपने समक्ष अखिलेश को देख किसान हतप्रभ रह गए।
विज्ञापन


किसानों ने बताया कि उन्हें समाजवादी पेंशन सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिला है। इस दौरान एमएलसी पुष्पराज जैन पंपी, सदर विधायक अनिल दोहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजू कटियार, सपा जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा, जय कुमार तिवारी, जिला पंचायत सदस्य संतोष यादव, सुरजीत यादव, ब्लाक प्रमुख इंद्रेश यादव, हसेरन के पूर्व ब्लाक प्रमुख दिगंबर सिंह यादव, अंशुल गुप्ता, कुक्कू चौहान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें