फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ ने भाग रहे चोर को पकड़ कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। घर में घुसे चोरों की आहट पर महिला ने शोर मचा दिया। इस पर भाग रहे चोर ने युवक पर हमला कर घायल दिया। भीड़ ने घेराबंदी कर चोर को पकड़ लिया। उसका साथी नगदी और जेवर चोरी कर भाग निकला। भागते समय भीड़ ने चोर को पीट दिया। कुछ लोगों ने पिटाई का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे के अशोक नगर निवासी शारदा देवी पत्नी रामनरायन के घर रविवार की रात चोर घुस गए। इनकी आहट पर शारदा देवी ने शोर मच दिया। इससे मोहल्ले के लोग जाग गए। इन्होंने घेराबंदी कर दी। वहीं भीड़ को चकमा देकर चोर भागने लगे। परिवार के सौरभ ने चोर को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद भीड़ ने चोर को पकड़ कर पिटाई कर दी। कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोर को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए चोर की पहचान अमन के रूप में की गई है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि चोर घर से 56 हजार नगद और करीब 50 हजार के जेवर ले गए है। सीओ दीपक दुबे ने बताया कि फरार चोर को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें