फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैयादूज : समय पर मिलेंगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। भैयादूज गुरुवार को है। इस दिन बहनें भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर और मिठाई खिलाई उनकी लंबी उम्र की कामना करेंगी। त्योहार के दौरान बहन-भाइयों को एक-दूसरे तक पहुंचने में बाधा न हो इसके लिए डिपो की ओर से अतिरिक्त बसों को चलाया गया है। साथ ही रोडवेज बसों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन


कन्नौज डिपो में 88 परिवहन निगम और तीन रोडवेज बसें हैं। भैयादूज से एक दिन पहले से ही यात्रियों की भीड़ रोडवेज बसों में बढ़ने लगी। इस वजह से डिपो की ओर से कई रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसमें दिल्ली, आगरा रूट पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके अलावा फर्रुखाबाद, कानपुर, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, औरैया, इटावा रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।
एआरएम एमएल वर्मा ने बताया कि भाई-दूज पर विभाग की ओर से यात्रियों को सभी रूटों पर आराम से बस मिल सके, इसके पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों की संख्या और उनके फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर रात में भी बसों का संचालन किया जाएगा। दिल्ली, हरदोई, कानपुर, फर्रुखाबाद, आगरा के रूट पर विशेष ध्यान रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें