फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: डीएम को नहीं मिले डॉक्टर और फार्मासिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गुगरापुर। स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत देखने के लिए बुधवार सुबह 11.38 बजे डीएम आशुताेष मोहन अग्निहोत्री गुगरापुर सीएचसी पहुंचे। सीएचसी का ताला तो खुला था पर डॉक्टर और फार्मासिस्ट तो दूर की बात एक वार्ड बॉय तक ड्यूटी पर नहीं था। यह देख उन्होंने सीएमओ को डॉक्टर और फार्मासिस्ट को निलंबित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज पर जिला अस्पताल और सीएचसी पर 24 घंटे इमरजेंसी खुलने के निर्देश दिए गए थे। सुबह डीएम को गुगरापुर सीएचसी में 16 नियमित व 24 संविदा स्वास्थ्य कर्मी भी नदारद मिले थे। डीएम ने पूरी सीएचसी खाली मिलने पर नाराजगी जताई और डॉ. लवलेश सचान व फार्मासिस्ट प्रभात कुमार को तत्काल निलंबित करने के सीएमओ को निर्देश दिए। साथ ही पूरे मामले की विस्तृत जांच कर कार्रवाई करने के लिए भी कहा है। ताकि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोबारा सामने न आए।
डीएम ने कहा कि इस तरह की लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएमओ डॉ. स्वदेश गुप्ता ने बताया कि डीएम के निर्देश पर एसीएमओ को जांच सौंपी गई है। लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें