फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन, राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में धरना देते भाजपा नेता व कार्यकर्ता। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। राफेल सौदे को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के टिप्पणी करने को लेकर भाजपाइयों में उबाल दिखा। उन्होंने कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन कर राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को भाजपाई कलक्ट्रेट में इकट्ठे हुए। इसकी अगुवाई पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे ने की। उन्होंने धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राफेल सौदे को लेकर सरकार पर गलत बयानबाजी कर रहे हैं। राफेल सौदे में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। राहुल गांधी राजनीतिक लाभ लेने के लिए गलत आरोप लगा रहे हैं।
तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर राफेल सौदे को लेकर पूरा मामला साफ हो चुका है। इसमें कांग्रेस पाटी को मुंह की खानी पड़ी। भाजपाइयों ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से सार्वजनिक मंच पर माफी मांगे जाने की मांग की। ऐसा न करने पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर संजय सिंह, रामवीर कठेरिया, महिपाल सिंह, शैलेंद्र द्विवेदी, योगेश चतुर्वेदी, शशिकांत चतुर्वेदी, कैवर्त अग्निहोत्री, नवीन मिश्रा, रंजीत कश्यप, सचिन शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें