फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के घर 13 लाख की चोरी

विज्ञापन
बिखरा सामान दिखातीं परवीन। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
नजरापुर(कन्नौज)। दीवार फांदकर भाजपा नेता के घर में घुसे चोरों ने कमरों और अलमारियों का ताला तोड़कर 13 लाख की चोरी को अंजाम दिया है। सुबह घर में बिखरे सामान और चोरी की वारदात से भाजपा नेता व परिवार के लोगों के होश उड़ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के इनायतपुर अटारा जेंवा निवासी इबादुल खां खेती-किसानी करते हैं। वह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री हैं। मौजूदा समय बूथ प्रभारी हैं। रविवार रात वह व परिवार के लोग अलग-अलग कमरों में सो गए। रात को मकान के पीछे से दीवार फांदकर चोर घुस गए। चोरों ने करीब चार कमरों के ताले तोड़ कर अलमारियों में रखी साढ़े दस लाख की ज्वैलरी और ढाई लाख की नगदी पार कर दी। सुबह चोरी की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने छानबीन की। पीड़ित इबादुल खां की तहरीर पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सदर श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

खेतीबाड़ी कर पत्नी और मां के लिए बनवाए थे जेवर
कन्नौज। भाजपा नेता ने खेतीबाड़ी कर मेहनत से पत्नी और मां के लिए जेवर बनवाए थे। घर से साढ़े दस लाख के जेवर चोरी होने से परिवार सदमे में है। वहीं पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। इनायतपुर अटारा जेंवा निवासी इबादुल ने बताया कि उनके पास 25 बीघा जमीन है। इसके अलावा वह करीब 25 बीघा जमीन लगान पर लेकर खेतीबाड़ी करते हैं। मां परवीन और पत्नी के लिए गहने बनवाए थे। चोरों ने साढ़े दस लाख के जेवर और ढाई लाख की नगदी पार कर दी। इससे परिवार सदमे में है। वहीं सीओ ने बताया कि दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें