फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता बताकर चार युवकों से ठगी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सदर कोतवाली इलाके में रहने वाले शख्स के खिलाफ चार युवकों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी के आदेश पर यह रिपोर्ट दर्ज की गई है। खुद को भाजपा नेता बताने वाले इस शख्स पर प्रधानमंत्री योजना के तहत आवास और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप है।
विज्ञापन

दीदारगंज के पीड़ित शिवम मिश्रा ने बताया कि कलक्ट्रेट रोड निवासी शिवम दुबे खुद को भाजपा का नेता बताता है। फेसबुक पर शिवम दुबे अर्चना सेवक के नाम से आईडी बनाए है। यह कई लोगों से ठगी कर चुका है। मुझसे भी सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 27 हजार 500 रुपये ले लिए। काफी समय बाद नौकरी के बारे में पूछा तो वह टालमटोल करने लगा। शिवम के घर परिजनों से शिकायत की तो यह गाली देने लगे। वहीं मकरंदनगर के ललित नंदन ने बताया कि फेसबुक के जरिए सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर शिवम दुबे ने एक लाख 35 सौ रुपये ले लिए।
तिर्वा इलाके के बरघइया गांव के कमलेश राजपूत ने बताया कि शिवम ने 22 हजार रुपये प्रधानमंत्री योजना के तहत आवास दिलाने के लिए लिए हैं। वहीं देवधरापुर गांव के विनय अवस्थी ने बताया कि शिवम ने आवास और नौकरी लगवाने के नाम पर 67 हजार रुपये की ठगी की है। शिवम दुबे युवकों को भाजपा नेता व अर्चना सेवक बताकर नौकरी लगवाने और आवास दिलाने का झांसा देता है। सीओ शिवप्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर शिवम दुबे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

न पार्टी का पदाधिकारी और न कार्यकर्ता: जिलाध्यक्ष
भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत का कहना है कि कलक्ट्रेट रोड पर रहने वाला शिवम दुबे भाजपा का न तो कार्यकर्ता है और न ही पदाधिकारी। अगर उसने ठगी की है तो पुलिस को निष्पक्ष होकर कार्रवाई करनी चाहिए।
एसपी से कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा: अर्चना
छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय का कहना है कि राजनीति व समाजसेवा में होने के नाते कोई भी शख्स साथ में फोटो खिंचा लेता है। हर किसी को रोकना या टोकना सामाजिक जीवन होने के नाते संभव नहीं होता। शिवम दुबे को हो सकता है कि चेहरे से जानती होऊं। अगर वह जनता के साथ ठगी कर रहा, या मेरे नाम का दुरुपयोग कर रहा तो गलत है। एसपी से कानूनी कार्रवाई करने के लिए कह दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें