फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बोले, मेडिकल कालेज में हो रही लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। कानपुर, बुंदेलखंड मंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह ने राजकीय मेडिकल कालेज प्रशासन पर इमरजेंसी सेवा तक नहीं दे पाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरती जा रही है। सौरिख के एक मरीज को बेड नहीं मिला। मजबूरी में फर्रुखाबाद भेजना पड़ा।
विज्ञापन

कोविड संक्रमण के दौरान राजकीय मेडिकल कालेज में हर रोज ऑक्सीजन लेवल कम वाले और अन्य कोविड मरीज पहुंच रहे हैं। भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कानपुर, बुंदेलखंड के आनंद सिंह ने बताया कि कोविड संक्रमण को देखकर भी कालेज प्रशासन लापरवाही कर रहा है। इमरजेंसी में पहुंचने वाले मरीजों को बेड फुल होने का हवाला देकर लौटाया जा रहा है। रविवार को सौरिख इलाके के बहादुरपुर मझगवां निवासी महेंद्र पाल सिंह का ऑक्सीजन लेवल 44 हो गया। परिजन मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। वहां पर वह दो घंटे तक इमरजेंसी गेट पर पड़े रहे। बेड नहीं दिया गया।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने भर्ती करने के लिए कई बार कालेज के कर्मचारियों और अधिकारियों से सिफारिश की। बेड नहीं मिला। ऐसे में फर्रुखाबाद भेजना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें