गोष्ठी को संबोधित करते बीडीओ रामउदरेज यादव
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल चलो अभियान को लेकर बुधवार को प्राइमरी पाठशाला गाजीपुर्वा में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें गांव के लोगों को शिक्षा के महत्व के साथ ही परिषदीय विद्यालयो में दी जा रही गुणवत्तायुक्त शिक्षा के बारे में विस्तार से जानकारियां दी गई।
गोष्ठी में उमर्दा के खंड विकास अधिकारी राम उदरेज यादव ने कहा कि पिछले एक वर्षो के दौरान जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे अब बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। एबीआरसी श्यामू यादव ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को मुफ्त किताबें, ड्रेस व एमडीएम उपलब्ध कराया जा रहा है। सोमवार से सभी स्कूलों में छात्रों को फल भी मिलेंगे। वरिष्ठ सह समन्वयक धमेंद्र यादव ने कहा कि प्राइमरी स्कूलों में तैनात शिक्षकों की योग्यता प्राइवेट स्कूलों में तैनात शिक्षकों से काफी बेहतर होती है। इसी वजह से सरकारी विद्यालयों में बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाती है।
गोष्ठी को विद्यालय के हेड टीचर संतराम सिंह, ग्राम प्रधान बालकृष्ण वर्मा, टीचर रीता तिवारी, कौशर परवीन ने भी संबोधित किया। इस स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों की सुविधा के लिए गांव के एक व्यक्ति ने अपने निजी धन से फर्नीचर की सुविधा उपलब्ध करा दी है। बीडीओ उमर्दा ने स्कूल परिसर में खड़ंजा लगवाने व जल्द वृक्षारोपण कराने का भी भरोसा दिलाया।