फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी की मांग को लेकर दूसरे दिन भी धरना

Thu, 30 Jun 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
धरना स्थल पर मौजूद कर्मचारियों के साथ सदर तहसीलदार राजेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसडीएम सदर को फोन पर धमकी देेने वाले उद्योगपति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ दूसरे दिन भी डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर रहा। इस दौरान कर्मचारियों के साथ सदर तहसीलदार राजेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने दूसरे दिन बुधवार को भी कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम कार्यालय के सामने धरना दिया। कर्मचारी अपनी मांगों पर अडिग रहे। सभी कर्मचारियों का कहना है कि जब तक अशोक नगर मोहल्ला निवासी राम दीक्षित  की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, वह कार्यालयों में ताला डालकर धरने पर बैठे रहेंगे। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि सदर एसडीएम सुनील शुक्ला के साथ फोन पर अभद्रता गलत है। इससे  कर्मचारी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।

धरने पर बैठे कर्मचारियों ने गुट बनाकर कलेक्ट्रेट के कुछ विभागों में काम कर रहे कर्मचारियों का काम बंद कराकर इन्हें भी धरने में शामिल कर लिया। कर्मचारियों ने डीएम अनुज कुमार झा से उद्योगपति की गिरफ्तारी की मांग की है। इस मौके पर लेखपाल अमित मिश्रा, भरत, मोहन शुक्ला, राजेश मिश्रा, सुल्तान आलम खां, जनकराम, जगदीश दीक्षित, मुन्नालाल वर्मा, राजेश गुप्ता, रामसिंह यादव, सर्वेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें