फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिदरियापुर में खुशबू बिखेर रही बेला

Sat, 27 Aug 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
बेला की तुड़ाई करती युवती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज। इत्र की नगरी में फूलों की खेती कर जीवन को खुशहाल बनाने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। एक दशक पहले फूलों की खेती में उतरे खिदरियापुर के सरमन कहते हैं कि मोटे अनाज की खेती से फूलों की खेती बेहतर है।
विज्ञापन


 उन्होंने खेतों में गेहूं बोना छोड़ दिया है। वहीं खिदरियापुर गांव में दर्जनों किसानों ने बेला व गुलाब की खेती शुरू कर दी है। गांव से कुछ दूरी पर प्रमोद कुमार ने पांच बीघे में बेला की फसल लगा रखी है।

सरमन कहते है कि किसी दूसरे की नौकरी करने से अच्छा है अपने खेत में फूलों की सेवा करो। जितनी मेहनत दूसरे के काम में है उतना ही श्रम खेत में लगा रहे हैं। उन्हें फूलों ने कभी धोखा नहीं दिया है। फूलों की खेती से अच्छा मुनाफा मिलता है। जिससे वह परिवार का खर्च उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें