फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी में होंगे 18 साल के, वोटर अभी बनें

Thu, 19 Nov 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली जनवरी 2016 को 18 साल के होने वाले युवक-युवतियां के इसी साल वोट बन जाएंगे। इसके लिए मतदाता पंजीकरण अभियान चल रहा है। इसका फायदा उठाया जाए। यह बात उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने कही।
विज्ञापन


 
बुधवार कोपीएसएम पीजी कालेज में मतदाता रजिस्ट्रेशन कक्ष का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं के वोट नहीं बने हैं, वह अभियान का फायदा उठाएं।


30 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान का प्रचार-प्रसार अन्य लोगों तक पहुंचाएं। कहा कि अधिक से अधिक पात्रों के वोट बनवाए जाएं। अभियान के तहत गलत नामों को सूची से हटाया जाएगा। साथ ही नाम को शुद्ध किया जाएगा। 22 नवंबर को हर बूथ पर विशेष अभियान चलेगा।
विज्ञापन


 
सदर एसडीएम सुनील कुमार शुक्ल ने कहा कि सभी बीएलओ जिम्मेदारी से अपना काम करें। घर-घर जाकर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची को दुरुस्त करें। उन्होंने फार्मं छह, सात और आठ के बारे में विस्तार से बताया।



इस मौके पर स्वीप के प्रभारी अतिरिक्त एसडीएम राजेश कुमार यादव, प्राचार्य सुनीति मिश्र, पूर्व प्रधानाचार्य एनसी टंडन, प्रो. लालचंद्र शर्मा, एडीईओ राकेश सक्सेना, संजीव विसारिया व विजयकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें