फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों की रक्षा का संकल्प लिया

विज्ञापन
भइया दूज पर भाई को तिलक लगाती बहन। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। भइया दूज का पर्व सोमवार को जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक कर लंबी आयु की कामना की। वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार देकर जीवन भर रक्षा करने का संकल्प लिया
विज्ञापन

भइया दूज का पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाता है। इसे यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। जो बहनें अपने भाइयों के घर नहीं पहुंच सकीं, उन्होंने घर पर भाइयों की फोटो और गरी के गोले को तिलक कर लंबी उम्र की कामना की। मान्यता है कि यम देवता ने अपनी बहन यमी (यमुना) को इसी दिन दर्शन दिए थे। अपने घर में भाई यम के आगमन पर यमुना ने प्रसन्न मन से उनकी आवभगत की। यमी ने वचन लिया कि आज के दिन भाई यम घर आया है। ऐसे ही हर भाई अपनी बहन के घर जाए। तभी से यह परंपरा चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें