फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची की हुई शिनाख्त, इटावा की निकली

विज्ञापन
वंदिनी के पिता और मामा से पूछताछ करते सीओ और थाना प्रभारी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
मानीमऊ(कन्नौज)। तीन दिन पूर्व निचली गंग नहर में मिले बच्ची के शव की शिनाख्त हो गई है। सोशल साइट पर फोटो देखकर परिजनों के साथ पहुंचे बच्ची के पिता ने पत्नी और उसके प्रेमी पर बेटी की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर शव पिता के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को उमर्दा में चटरुआपुर गांव के पास निचली गंगा नहर में साढ़े चार साल की बच्ची का शव मिला था। पुलिस ने मासूम की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए थे। शुक्रवार को इटावा के गांव बनका थाना चौबिया निवासी रामनरेश यादव ने परिवार के लोगों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर शव की शिनाख्त बड़ी बेटी वंदिनी के रूप में की। जानकारी पर तिर्वा सीओ सुबोध कुमार जायसवाल और इंदरगढ़ थाना प्रभारी सुजीत वर्मा पहुंच गए। उन्होंने पिता और परिवार के लोगों से पूछताछ की।
मृतका के पिता रामनरेश यादव ने बताया कि 21 अगस्त को 26 वर्षीय पत्नी ज्योति बेटी वंदिनी और दो वर्षीय छोटी बेटी मोना को लेकर अपने मामा प्रताप सिंह निवासी रायपुरा थाना बसरेहर इटावा के घर चली गई थी। घर में रखे 2.86 लाख रुपये और करीब दो लाख की ज्वैलरी भी साथ ले गई। आरोप है कि वह 23 अगस्त की रात मनिकापुर थाना बढ़पुर में रहने वाले ट्रक चालक प्रेमी अजय कुमार के साथ चली गई। इसकी रिपोर्ट इटावा में दर्ज कराई है। इन दोनों और छोटी बेटी का पता नहीं चल रहा है। शव लेने के बाद रामनरेश ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ बेटी की हत्या कर शव फेंकने की तहरीर दी है। रामनरेश ने छोटी बेटी के साथ भी अनहोनी की आशंका जताई है। सीओ ने बताया कि ज्योति और अजय की तलाश में छापामारी की जा रही है। इन्हें जल्द तलाश लिया जाएगा।
विज्ञापन

हाथ में कुत्ता काटने के निशान से की पहचान
कन्नौज। चार माह पूर्व वंदिनी के दाएं हाथ में कुत्ते ने काट काट लिया था। इससे उसके हाथ में गहरा निशान था। सोशल साइट पर फोटो देखकर रामनरेश ने मृतका के अपनी बेटी होने की आशंका जाहिर की। लाश तीन दिन की होने के कारण चेहरा खराब हो गया था। बेटी के हाथ में कुत्ते के काटने का निशान देखते ही वह फूट-फूट कर रोने लगा। रोते हुए रामनरेशन एक ही बात कह रहे थे, अब वह किसके सहारे जिएंगे।
मामा ने पालन-पोषण कर की थी ज्योति की शादी
मृत मिली बच्ची की मां ज्योति के पिता रामप्रकाश यादव निवासी कटेखेड़ा थाना जसवंतनगर इटावा की बचपन में ही मौत हो गई थी। इसके कुछ दिन बाद मां की भी मौत हो गई। इससे दो साल की उम्र में मामा प्रताप सिंह ज्योति को घर ले आए थे। कक्षा 12 तक पढ़ाने के बाद रामनरेश से शादी की थी। पोस्टमार्टम हाउस में मामा ने बताया कि उन्होंने सपने में नहीं सोचा था कि यह दिन भी देखने को मिलेगा।
ट्रक पर लदा बाजरा बेचकर रची थी साजिश
पत्नी के ट्रक चालक से संबंधों की जानकारी रामनरेश को शादी के बाद हो गई थी। इसेे लेकर कई बार पंचायत हो चुकी थी। अक्सर ज्योति घर से गायब हो जाती थी। जुलाई में अजय ने ट्रक पर लोड करीब 20 लाख का बाजार बेच दिया था। ट्रांसपोर्टर ने उसके खिलाफ दिल्ली में मुकदमा भी दर्ज कराया। रामनरेश ने बताया कि बाजार बेचने के बाद पत्नी और अजय गायब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें