फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका वर्ग में गौरी, बालक में शिव संजीव ने जीती चैंपियनशिप

विज्ञापन
चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय में पुरस्कार वितरण के दौरान मौजूद प्रबंधक नवाब सिंह यादव सहित अन्य ? - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। बालिका वर्ग की चैंपियनशिप गौरी सक्सेना ने जीती। बालक वर्ग में शिव संजीव कठेरिया व कुश्ती में करन सिंह ने चैंपियनशिप हासिल की।
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में वारिस अली प्रथम, साजम द्वितीय, सैफ अली तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ में शिवम सिंह प्रथम, वारिस अली द्वितीय, साजम तृतीय रहे। ऊंची कूद में संजीव कठेरिया प्रथम, अंकित यादव द्वितीय, सैफ अली तृतीय रहे। भाला फेंक में मंजेश तिवारी प्रथम, सूरज प्रजापति द्वितीय, अंकित प्रजापति तृतीय रहे। तवा फेंक में संजीव कठेरिया प्रथम, अंकित कुमार द्वितीय रहे। बालिका वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में शिवानी पाल प्रथम, पूनम पाल द्वितीय, सोनम तृतीय रहीं। रस्साकशी में सोनम पाल, पूनम पाल, दीपिका, अर्चना प्रजापति, शीला बाथम, गुड़िया गौतम, अलवीरा, मीनाक्षी तिवारी, आरजू यादव, सृष्टि गुप्ता, ममता पाल, निधि कटियार, प्राची यादव, शिवानी पाल की टीम विजेता रही।
प्रबंध समिति अध्यक्ष नवाब सिंह यादव ने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। खेलकूद में हर किसी को प्रतिभाग करना चाहिए। चैंपियनशिप जीतने वाले खिलाड़ियों व अन्य खेलों में विजेता खिलाड़ियों को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अनुराग मिश्रा, दिलीप गुप्ता, विकास दीक्षित, उप प्राचार्य आरएन मिश्रा, डॉ.रामदेव बाजपेयी, उमेश चंद्र दुबे, सुशील भारद्वाज, सुदीप शर्मा, पुनीत दुबे, सोनी कटियार, कमलकांत मिश्र, अनिल कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें