फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: गेमिंग एप से ठगी का मास्टर माइंड आयुष गोंडा से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। फर्जी गेमिंग एप से करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के मास्टर माइंड आयुष शुक्ला को एसआईटी ने गोंडा से गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि जिस दिन जिले में दस ठगों को पकड़ा गया, उसी दिन उसने 77 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन दूसरे खाते में किया था।
विज्ञापन

एसआईटी ने उसके सहयोगी अलीगढ़ के कॉरपोरेट अकाउंट धारक मनमोहन को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को ऐसे कई खातों का पता चला है, जिनमें करोड़ों रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया है।
फर्जी गेमिंग एप से ठगी करने वाले गिरोह के भंडाफोड़ के लिए पुलिस अधीक्षक ने साइबर क्राइम थाना प्रभारी विश्वनाथ मिश्रा की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी पहले दिन से ही मास्टर माइंड आयुष शुक्ला की तलाश कर रही थी। वह मूल रूप से गोंडा जिले का रहने वाला है, लेकिन लखनऊ में रहकर ठगी की गतिविधियों को अंजाम देता था।
विज्ञापन

बुधवार को एसआईटी ने उसे गोंडा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि अलीगढ़ से पकड़ा गया मनमोहन, आयुष शुक्ला का सहयोगी था और कॉरपोरेट खाते खोलकर उसमें ठगी की रकम को भेजता था। इसके साथ ही दो नए ठगों का पता चला है, जो इस रैकेट में शामिल हैं।
इनमें गोंडा के नवाबगंज में रहने वाला हाफिज अली भी शामिल है। उसने रिश्तेदार अतीकुर्रहमान के नाम से कॉरपोरेट अकाउंट खोला और एक ही दिन में 2.36 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। पुलिस के मुताबिक हाफिज अली गोंडा में शानो शौकत के साथ रहता है। करीब तीन बीघा जमीन में उसकी आलीशान कोठी है और कई लग्जरी गाड़ियां भी उसके पास हैं।
वर्तमान में हाफिज अली के पास करीब सौ करोड़ की संपत्ति है। एसपी ने बताया कि इस रैकेट से जुड़े कई ठगों के सुराग मिले हैं और कई कॉरपोरेट अकाउंट भी पता चले हैं, जिनमें करोड़ों रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया है। अब तक 25 से खाते फ्रीज कराए जा चुके हैं। गिरोह में शामिल अन्य ठगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रहीं हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें