फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: प्रधान प्रतिनिधि व सचिव पर शोषण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनगढ़। शासन से स्वीकृति आवास बनवाने के नाम पर प्रधान प्रतिनिधि, पंचायत सचिव ने महिला का शोषण किया। गर्भ ठहरने पर आरोपियों ने एक चिकित्सक से गर्भपात कराया। महिला ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की महिला ने तहरीर में बताया कि एक साल पहले पति का निधन हो चुका है। शासन से एक साल पहले सरकारी आवास स्वीकृत किया था, जो अभी भी अधूरा है। महिला का आरोप है कि प्रधान प्रतिनिधि ने योजना के एक लाख 20 हजार रुपये ले लिए और कहा कि आवास बनवा देंगे।
इसके बाद भी आवास का कार्य पूर्ण नहीं हुआ। पैसे मांगने पर जातिसूचक गालियां देकर भगा दिया। प्रधान प्रतिनिधि व सचिव ने आवास देने के नाम पर संबंध बनाए और किसी को बताने पर आवास न बनने देने की धमकी। धमकी के चलते वह चुप रही, गर्भ ठहरने पर दोनों ने एक चिकित्सक के पास ले जाकर उसका गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने कार्रवाई की मांग करते हुए प्रधानमंत्री समेत पुलिस के आलाधिकारियों को पत्र भेजा है। थानाध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में शिकायत फर्जी साबित हुई है। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें