फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: चढ़ावा चोरी मामले में दोषियों को बचाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। अयोध्या में श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में भाजपा सरकार असली गुनाहगारों को बचाने का प्रयास कर रही है। अबकी बार विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता बदलाव का फैसला करेगी। अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। भाजपा सरकार से जनता का मोहभंग हो चुका है। यह विचार सपा के प्रदेश सचिव विनोद सविता ने मंगलवार को व्यक्त किए।
विज्ञापन




अलीगढ़ से लखनऊ जाते समय विनोद सविता कुछ देर के लिए नगर के पश्चिमी बाईपास स्थित सपा नेता शिवशंकर उर्फ शिवा सविता के प्रतिष्ठान पर रुके। यहां सपा कार्यकर्ताओं और सविता समाज के लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर सम्मानित किया। पत्रकारों से बातचीत में विनोद सविता ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के नाम पर सत्ता में आई भाजपा के कार्यों की सच्चाई अब जनता के सामने आ चुकी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर निर्माण से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामलों में जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और बढ़ती महंगाई से आमजन परेशान हैं। वहीं युवा रोजगार के लिए भटकने को मजबूर हैं। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सुधीर सविता, सेवानिवृत्त बीडीओ राकेश सविता, शिवशंकर, श्रीप्रकाश, मुकेश चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें