फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के लिए मुनादी, अब तक 175 को नोटिस

विज्ञापन
कब्जे हटाने के लिए जीटी रोड पर मुनादी करते सहायक इंजीनियर। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। तिर्वा क्रासिंग से पुराने बाईपास तक अतिक्रमण है। इससे हर रोज लगने वाले जाम से आम लोगों को खासी परेशानी हो रही है। इस समस्या को अमर उजाला के उठाने के बाद प्रशासन हरकत में आया। सोमवार को 75 दुकानदारों को नोटिस दिए गए। अतिक्रमण को खुद हटाने के लिए लाउडस्पीकर से मुनादी कराई गई। खुद अतिक्रमण न हटाने पर बुधवार को प्रशासन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

तिर्वा क्रासिंग से पुराने बाईपास तक दुकानदारों ने फुटपाथ को दोनों ओर दुकानों से घेर रखा है। इससे हर रोज जाम की समस्या रहती है। कई बार जीटी रोड पर किसी वाहन में खराबी आने पर लंबा जाम लग जाता है। वहीं रैलियों व यात्रा के दौरान प्रशासन को सबसे अधिक मुसीबत का सामना करना पड़ता है। फुटपाथ घिरा होने से अक्सर जाम लग जाता है। तिर्वा क्रासिंग से रेलवे रोड तक दुकानदारों के अतिक्रमण की वजह से फुटपाथ पर खड़े होना मुश्किल है। सहायक इंजीनियर आकाश विक्रम सिंह ने बताया कि मुनादी कराते समय अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नोटिस दिए गए हैं।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शैलेष कुमार ने बताया कि सोमवार को 75 नोटिस दिए गए। इससे पहले 100 दुकानदारों को नोटिस दिए जा चुके हैं। अतिक्रमण हटाने के लिए मंगलवार तक का समय दिया गया है। बुधवार को नगर पालिका, तहसील के कर्मचारी व पुलिस फोर्स की मौजूदगी में तिर्वा क्रासिंग से पुराने बाईपास तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें