फोटो :37: कांस्य पदक के साथ खुशी जताते एथलीथ सूरज सिंह। स्रोत : स्वयं
छिबरामऊ। बरेली में आयोजित छठी उत्तर प्रदेश राज्य अंडर 23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तहसील के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। एथलीट सूरज सिंह ने डेकाथलॉन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर बरेली में जनपद का नाम रोशन किया।
बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कैंपस में 27 और 28 फरवरी को एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया गया छिबरामऊ स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एकेडमी के प्रशिक्षु सूरज सिंह ने डेकाथलॉन स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। सूरज सिंह सिकंदरपुर के पास स्थित पुराभोज गांव के रहने वाले हैं, उनके पिता अशोक कुमार खेतीबाड़ी करते हैं। इसी प्रतियोगिता में महमूदपुर खास की रहने वाली हिमांशी ने हाफ मैराथन रेस वॉक स्पर्धा में चौथा स्थान हासिल किया है। एकेडमी संचालक अमित राजपूत ने बताया कि इस राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में पूरे उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। जिले से चार बच्चे इस प्रतियोगिता में गए थे, जिनमें से छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र से दो खिलाड़ियों ने एकेडमी की तरफ से प्रतिभाग किया था।