फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बारिश से कच्चे मकान की छत गिरी, परिवार बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया। तीन दिनों की लगातार बारिश के बाद पिपरोली गांव में अनिल कुमार के कच्चे मकान की छत रविवार को अचानक गिर गई। हादसे के समय परिवार के सदस्य मकान के बाहर थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। छत गिरने से कमरे में रखा घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। अनिल कुमार ने बताया कि लगातार बारिश से उनका कच्चा मकान कमजोर हो गया था। परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ है, क्योंकि यह मकान उनके रहने का एकमात्र सहारा था। छत गिरने के बाद बारिश के मौसम में परिवार के सामने रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने प्रशासन से नुकसान का आकलन कराकर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। हादसे की जानकारी मिलने पर लेखपाल दीक्षा ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त हिस्से और नुकसान की जानकारी जुटाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें