फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थायी जेल में हर एक हरकत सीसीटीवी कैमरे में होगी कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। अस्थायी जेल में होने वाली हर हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद होगी। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बनाई गई अस्थायी जेल का निरीक्षण करने पहुंचे एएसपी विनोद कुमार और जेल अधीक्षक विष्णुकांत मिश्रा ने साफ सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एएसपी ने कहा कि अस्थायी जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हर हरकत की रिकार्डिंग भी की जाए। उन्होंने अस्थायी जेल के लिए एक ही मार्ग को रखने और बाकी को सील करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक कमरा महिलाओं के लिए अलग रखा जाए। अस्थायी जेल के अंदर की सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की जिम्मेदारी जेल अधीक्षक की होगी। बाहरी व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस विभाग ने ली है। जेल के बाहर पीएसी बल तैनात किया जाएगा। केंद्र पर बिजली, गद्दे, भोजन आदि की व्यवस्था करने के लिए जेल अधीक्षक को निर्देश दिए गए हैं।
स्कूल प्रबंधक ने बताया कि विद्यालय में पांच कमरे अस्थायी जेल के लिए तैयार हैं। यहां 50 व्यक्तियों को सामाजिक दूरी के साथ रखा जा सकेगा। केंद्र के चारों तरफ 12 फीट की बाउंड्री भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें