फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल को एल-टू कोविड बनाने की मांग, नव ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिए 50 हजार रुपये

विज्ञापन
तहसीलदार अभिमन्यु कुमार से वार्ता करते नव ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपम वाजपेयी। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। कोरोना संक्रमण के कारण अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए नव ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मदद का हाथ बढ़ाया है। उन्हाेंने तहसीलदार को सौ शय्या अस्पताल में व्यवस्थाएं ठीक कराने के लिए पचास हजार रुपये का चेक सौंपा। यहां सीएचसी के चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने की मांग की।
विज्ञापन

नव ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपम वाजपेयी सोमवार सुबह तहसीलदार अभिमन्यु कुमार के पास पहुंचे। उन्होंने सौ शय्या को एल-टू कोविड अस्पताल बनाने की मांग की। कहा कि वर्तमान में 70 से 80 बेड खाली रहते हैं। अस्पताल में उपकरण हैं। इनके विशेषज्ञ नहीं हैं। विशेषज्ञ उपलब्ध कराए जाएं। सीएचसी छिबरामऊ में कई डॉक्टर हैं।
बीमारी की गंभीरता को देखते हुए कुछ डॉक्टर को सीएचसी में रोककर अन्य की सौ शय्या अस्पताल में ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने सौ शय्या अस्पताल की व्यवस्थाएं ठीक कराने के लिए तहसीलदार को पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। तहसीलदार अभिमन्यु कुमार ने बताया कि इस बारे में उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें