फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बीबी हलीमा की संपत्तियों की जांच के लिए कहा

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। पाकिस्तान गई बीबी हलीमा की संपत्तियों की जांच के लिए भाकियू (औनू) गुट के पूर्व प्रदेश महासचिव ने प्रधानमंत्री को शिकायती पत्र भेजा था। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए केंद्र सरकार के अपर सचिव ने बुधवार को प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही शत्रु संपत्ति उप सचिव को भी पत्र लिखा है।
विज्ञापन



भाकियू (औनू) के पूर्व प्रदेश महासचिव गोपाल दुबे ने एक जुलाई को प्रधानमंत्री को शिकायती पत्र भेजा था। पत्र में नगर के मोहल्ला बिरतिया निवासी हलीमा बीबी वर्ष 1948 में विभाजन के बाद देश छोड़कर पाकिस्तान चली गई थीं। उनके नाम दर्ज जमीनों पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर लिया है। वहीं, कुछ लोगों ने उनकी जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर बिक्री कर दिया है।
इसकी शिकायत पर डीएम के निर्देश पर एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने जांच कराई। जांच में फर्जी पाए जाने पर एसडीएम ने फर्जी तरीके से राजस्व रिकार्ड में दर्ज कराई गई जमीनों को निरस्त कर प्रदेश सरकार में चढ़वा दिया। शिकायत को संज्ञान लेते हुए केंद्र सरकार के अपर सचिव विशाल कुमार विश्वकर्मा ने प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मुख्य सचिव, शत्रु संपत्ति गृह मंत्रालय के उप सचिव को पत्र लिखकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें