फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मालगाड़ी से कट कर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जसोदा। रेल लाइन पार दूसरे मकान पर सोने जा रहे किसान की बुधवार की देर रात मालगाड़ी से कट कर मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम फतेहपुर जसोदा निवासी आशीष तिवारी उर्फ भूरे (50) रेल लाइन पार कर अपने दूसरे मकान में लेटने जा रहे थे। उसी समय गुरसहायगंज की तरफ से कानपुर की तरफ जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से आशीष तिवारी की कट कर घटनास्थल पर मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही जसोदा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। गुरसहायगंज कोतवाल आलोक दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें