फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मानदेय के लिए आशा कार्यकर्ताओं का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। मानदेय व अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता कोल्ड चेन रूम के बाहर दरी बिछाकर धरने पर बैठ गईं। इससे वैक्सीन उठाने की प्रक्रिया प्रभावित रही।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मानदेय बढ़ाने की मांग की। आशा संघ की जिलाध्यक्ष कांती देवी ने बताया कि उन्हें वर्तमान में प्रति प्रसव के हिसाब से मानदेय दिया जाता है जबकि वे टीकाकरण, कुष्ठ रोग उन्मूलन, फाइलेरिया नियंत्रण सहित सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाती हैं। ऐसे में कार्यभार के अनुपात में उन्हें समुचित पारिश्रमिक नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने मांग की कि उनके योगदान को देखते हुए उन्हें एकमुश्त 20 हजार रुपये मानदेय दिया जाए और सुविधाओं में सुधार किया जाए। मामले पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजन शर्मा ने बताया कि स्थिति से मुख्य चिकित्साधिकारी को अवगत कराया जा चुका है और उच्च स्तर से निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अमिता देवी, नीतू, नीलम, पुष्पा, शीला, संगीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

कोल्ड चेन में ताला डाल धरने पर बैठीं आशा कार्यकर्ता

जलालाबाद। मांगों और मानदेय में वृद्धि को लेकर प्रदेशव्यापी अपील पर सोमवार को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। आशा कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्थित कोल्ड चेन (टीकाकरण भंडारण केंद्र) के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और वहीं जमीन पर दरी बिछाकर धरने पर बैठ गईं। आशा संघ की ब्लॉक अध्यक्ष मोनिका श्रीवास्तव के नेतृत्व में कई आशा कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन के लिए हड़ताल शुरू कर दी। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर मनोज कुमार ने बताया कि कोल्ड चेन में ताला पड़ने से टीकाकरण बंद रहा। इसकी सूचना मुख्य सीएमओ को भेज दी है।
आशा कार्यकर्ताओं ने वैक्सीन कक्ष में जड़ा ताला
तालग्राम। ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण आशा एसोसिएशन के बैनर तले बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता ने सोमवार को मांगों को लेकर सीएचसी पर धरना प्रदर्शन किया। नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने वैक्सीन कक्ष में ताला जड़ दिया। संगठन की जिलाध्यक्ष रानी, जिलामंत्री विनीता, ब्लॉक अध्यक्ष कीर्ति देवी की अगुवाई में आशा कार्यकर्ताओं ने वैक्सीन कक्ष में ताला लगाया। इस मौके पर ममता, प्रेमलता, पुष्पा, लाली, रेखा अवस्थी, नीलम आदि मौजूद रहीं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. कुमारिल मैत्रेय ने बताया कि आशा कार्यकर्ता ने वैक्सीन कक्ष में ताला लगा दिया है पर शाम को सभी आशाएं घर चली गईं। समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें