फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्धनग्न होकर भैंस के आगे किसानों ने बजाया बाजा

विज्ञापन
अर्धनग्न होकर भैंस के आगे बाजा बजाते किसान यूनियन के लोग। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर भैंस के आगे बाजा बजाया। नारेबाजी के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन( लोक शक्ति )के जिलाध्यक्ष हाशिम अली, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सोनिया गुप्ता, प्रदेश सचिव हरिओम गुप्ता और मकबूल अहमद के साथ कार्यकर्ता स्थानीय निरीक्षण भवन में इकट्ठे हुए। कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर जुलूस में हिस्सा लिया। इस दौरान भैंस के आगे बाजा बजाया। निरीक्षण भवन से तिराहे तक जुलूस निकालकर नारेबाजी की गई। तिराहा पार्क में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस दौरान प्रदेश सचिव हरिओम गुप्ता ने कहा कि सरकार किसान विरोधी तीनों कानूनों को तत्काल वापस ले। सरकार उद्योगपतियों के दबाव में काम कर रही है। जिलाध्यक्ष हाशिम अली ने कहा कि देश में तब ही खुशहाली आएगी, जब किसान कर्ज मुक्त होगा। कर्ज से दबा किसान आत्महत्या कर रहा है। सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक कानून वापस नहीं हो जाते किसान आंदोलन करते रहेंगे। इस दौरान सरकार को जगाने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं ने भैंस के बाजा बजाया। 10 सूत्री मांगों को लेकर एसडीएम छिबरामऊ देवेश कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें