फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के साथ बढ़ी गलन, ठिठुरन से परेशान हुए लोग

विज्ञापन
तिर्वा रोड पर कोहरे के बीच वाहन लेकर निकलते लोग। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में सोमवार को कड़ाके की सर्दी पड़ी। लगातार पांच दिन से पड़ रही सर्दी से लोग कराह उठे। सुबह घना कोहरा पड़ने और गलन बढ़ने से अधिकतम तापमान में उतार और चढ़ाव होता जा रहा है।
विज्ञापन

उत्तर और पश्चिम की सर्द हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी है। सोमवार को कड़ाके की सर्दी पड़ी। इससे सुबह लोग घरों से नहीं निकल सके। देर रात से सुबह नौ बजे तक घना कोहरा रहा। वाहन चालकों को हेडलाइट ऑन करने के बाद भी संभल कर चलना पड़ रहा था। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 12 डिग्री रहा। सुबह और शाम लोग आग तापकर सर्दी से निजात पाने का प्रयास करते रहे। वहीं मौसम वैज्ञानिक बीके कनौजिया ने बताया कि प्रदेश के 48 जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित कर दिया गया है। 25 दिसंबर के बाद घने कोहरे के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

यूं गिरा तापमान
दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
13 दिसंबर 24.8 09.02
14 दिसंबर 23.04 08.02
15 दिसंबर 21.04 05.7
16 दिसंबर 21.06 07.06
17 दिसंबर 18.00 07.00
18 दिसबर 17.06 07.00
19 दिसंबर 18.06 08.04
20 दिसंबर 19.03 06.02
21 दिसंबर 21.05 12.02
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें