फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: खाटू-श्याम मंदिर में वार्षिकोत्सव, झूमे भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा जैसे मधुर स्वरों से शहर के खाटू-श्याम मंदिर में शनिवार को वार्षिकोत्सव की धूम रही। भक्तों ने बाबा का भव्य श्रृंगार कर उनकी पूजा-अर्चना की। मंदिर में भजन-कीर्तन के साथ भक्त पूरे दिन झूमते रहे। मंदिर समिति की ओर से भंडारे का आयोजन प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन




शहर की तलैया पुलिस चौकी के करीब विराजमान खाटू श्याम मंदिर में शनिवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिर में फूलों के साथ रंग-बिरंगे कपड़े और गुब्बारे से विशेष सजावट की गई थी।

मंदिर के पुजारी संदीप ने बताया कि वार्षिकोत्सव पर श्याम बाबा की निशान यात्रा निकाली जाती थी, लेकिन इस बार प्रशासन की ओर से अनुमति न मिलने के कारण यात्रा नहीं निकाली गई। शनिवार को मंदिर में वार्षिकोत्सव पर बाबा का श्रृंगार कर प्रसाद वितरण किया गया। रविवार को शहर के एसबीएस इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया की भजन संध्या शाम छह बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें