फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौर ऊर्जा से जगमग होंगे आंगनबाड़ी केंद्र

विज्ञापन
तालग्राम ब्लाक क्षेत्र का आंगनबाड़ी केंद्र घुसआपुर। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। सरकार की नई पहल से आंगनबाड़ी केंद्रों के दिन बहुरने वाले हैं। प्री-प्राइमरी शिक्षा को विकसित करने के मकसद से आंगनबाड़ी केंद्रों में सौर ऊर्जा सिस्टम लगवाया जाएगा। इससे आंगनबाड़ी केंद्र सौर ऊर्जा से जगमग हो सकेंगे। शासन के निर्देश के बाद जिला कार्यक्रम विभाग आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची तैयार करने में लग गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने बेसिक शिक्षा की तरह प्री-प्राइमरी शिक्षा को सुधारने का निर्णय लिया है। उनका मानना है कि भविष्य की पौध जितनी मजबूत होगी, उतना कल सुनहरा होगा। इसी के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों को विकसित करने की रूपरेखा तैयार की गई है। पहले चरण में आंगनबाड़ी केंद्रों को बिजली पहुंचाने के लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने पर मुहर लगाई गई है।
आंगनबाड़ी केंद्रों के ऊर्जीकृत होने से हर समय रोशनी होगी। बच्चे दूधिया रोशनी में शिक्षा ग्रहण करेंगे। गर्मी के मौसम में ठंडी हवा मिलेगी। इससे बच्चों का आंगनबाड़ी केंद्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। प्रारंभिक शिक्षा को गति मिलेगी। ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकांत शर्मा ने विभाग से बिना बिजली के संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की सूचना मांगी है।
विज्ञापन

9200 रुपये में लगेगा सोलर पॉवर पैक
यूपी नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपी नेडा) 9200 रुपये में आंगनबाड़ी केंद्रों पर सोलर पॉवर पैक लगाएगा। 40 वॉट का एक पंखा व दो एलईडी लाइट लगाई जाएंगी। सोलर पॉवर पैक चार्ज होने के बाद पांच से छह घंटे बिना किसी व्यवधान के चलेगा। सोलर पॉवर पैक लगने के बाद कंपनी की पांच साल मेंटीनेस की वारंटी होगी। खराब होने या अन्य तकनीकी समस्या आने पर कंपनी इसे ठीक कराएगी।
जिले में कुल आंगनबाड़ी केंद्र
क्षेत्र का नाम कुल केंद्र
कन्नौज शहर 141
कन्नौज ग्रामीण 200
छिबरामऊ 235
हसेरन 132
गुगरापुर 57
जलालाबाद 169
तालग्राम 270
सौरिख 170
उमर्दा 281
निजी भवनों में चल रहे हैं 395 केंद्र
जिले में कुल 1655 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। शहरी क्षेत्र में 140 व ग्रामीण क्षेत्र में 255 समेत 395 आंगनबाड़ी केंद्र निजी भवनों में चल रहे हैं। शासन के निर्देश के बाद विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों के आंकड़े जुटाने शुरू कर दिए हैं। इससे कि बजट मिलने के बाद सोलर पॉवर पैक लगवाया जा सके।
जिले के ज्यादातर आंगनबाड़ी केंद्र प्राथमिक स्कूलों के साथ संचालित हो रहे हैं। जिन स्कूलों में बिजली का प्रबंध है, वहां आंगनबाड़ी केंद्रों में एक बल्ब जलाने की व्यवस्था कर दी गई है। आंगनबाड़ी केंद्र के नाम कोई भी कनेक्शन नहीं है। आंगनबाड़ी केंद्रों में सोलर पॉवर पैक लगने से रौनक बढ़ेगी। सुविधाएं बढ़ने से नौनिहालों का केंद्र पर ज्यादा मन लगेगा।
विज्ञापन

नीलम कटियार, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें