फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिरगावां में 70 मरीज और मिले

Wed, 19 Oct 2016 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
स्वास्थ्य टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जलालाबाद विकास खंड के मिरगावां में संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को चिकवा मोहल्ले में कैंप में 70 लोग संक्रमण से ग्रसित मिले हैं। 13 रोगियों की हालत गंभीर होने पर उनके रक्त की स्लाइडें बनाई गईं हैं।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह स्वास्थ्य टीम ने मिरगावां के मोहल्ले चिकवा में कैंप लगाया। डाक्टरों की टीम ने गलियों में घूम-घूम कर बीमारों से कैंप पहुंचने की अपील की। डा. नीरज यादव की अगुवाई में लगे स्वास्थ्य कैंप में फार्मासिस्ट नवीन सचान, लैब असिस्टेंट रामचंद्र ने 70 मरीजों की जांच की। डा. नीरज ने बताया कि लोग गंदगी के कारण बीमार हैं। 70 मरीज देखे गए हैं। 13 बीमारों की स्लाइडें बनी हैं।

गुगरापुर प्रतिनिधि के अनुसार, विकास खंड गुगरापुर के चियासर गांव में स्वास्थ्य टीम ने कैंप लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। 78 मरीजों को दवा दी गई। टीम के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. देवदत्त राजपूत ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चियासर से फार्मासिस्ट प्रभात तिवारी भी रहे।
विज्ञापन


जलालाबाद स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. आनंद कुमार ने कहा कि मिरगावां में गंदगी के कारण लोग बीमार हैं। लोगों को इंडिया मार्का हैंडपंप का पानी ही पीने की सलाह दी गई है। बच्चों को पानी उबालकर ठंडा कर देने को कहा गया है। लोगों के घरों के आसपास गंदगी है। प्रधान को भी गंदगी के ढेर हटवाने के लिए कहा है।

मिरगावां में बीमारी फैलने की जानकारी मिली है। सफाई कर्मचारियों की टीम भेज कर सफाई कराई जाएगी। पंचायत को भी अपने संसाधनों से सफाई कराने को कहा गया है। - जेके केशरवानी (जिला पंचायतराज अधिकारी, कन्नौज)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें