कन्नौज। बीमारी से जूझ रहे बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बुजुर्ग का शव यूपीटी के सामने रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की शिनाख्त की। पुलिस ने जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक बीमारी के चलते मानसिक संतुलन बिगड़ गया था और आए दिन आत्महत्या करने की बात करते थे।
सदर कोतवाली क्षेत्र के नसरापुर गांव निवासी मानसिंह (70) लंबे समय से बीमार थे। बीमारी से परेशान होकर उन्होंने यूपीटी के सामने फर्रुखाबाद से कन्नौज आ रही फर्रुखाबाज-अनवरगंज पैसेंजर के आगे कूदकर जान दे दी। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। मकरंदचौकी प्रभारी दीपक कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुत्र अजय व सतेंद्र ने बताया कि बीमारी के चलते पिता का मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। आए दिन आत्महत्या करने की बात करते रहते थे।