फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत महोेत्सव पर शहीदों को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
सदर तहसील में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी को सम्मानित करते डीएम राकेश कुमार मिश्र। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। आजादी का अमृत महोत्सव, चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव व काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर सदर तहसील समेत पूरे जिले में कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। छात्र-छात्राओं ने कलक्ट्रेट से प्रभात फेरी निकाली। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी को सम्मानित किया गया। सिखलाई रेजिमेंट बैंड ने देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव पर छात्र-छात्राओं ने कलक्ट्रेट से प्रभात फेरी निकाली। इसमें कई स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। कन्हैया लाल सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों ने बैंड की ध्वनि पर देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किए। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत और जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने तहसील परिसर में शहीद जवानों के स्मारक पर पुष्प अर्पण और दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी। सिखलाई रेजिमेंट के जवानों ने बैंड की ध्वनि पर राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव प्रसारण दिखाया गया।
जिलाधिकारी ने 1998 में कारगिल युद्ध से पहले छाया युद्ध में शहीद जसपुरापुर सरैया के शहीद राजेश कुमार की वीर पत्नी सुधा द्विवेदी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय अनंतराम श्रीवास्तव की पत्नी सरोज श्रीवास्तव को शाल और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। सिखलाई रेजिमेंट के जवानों ने गीत प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने शहीद स्थल पर दीप जलाकर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधानाचार्य एनसी टंडन ने किया। कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के बच्चों को प्रतीक चिह्न दिए गए। एसपी प्रशांत वर्मा, सीडीओ आरएन सिंह, अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार, एसडीएम सदर गौरव शुक्ला, एसडीएम गरिमा सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें